
भोपाल । राजधानी के शिवाजी नगर स्थित सरस्वती विद्यालय में प्रांतीय योग प्रशिक्षित शिक्षक संघ मध्य प्रदेश भोपाल का चौथा अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में प्रबंध कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ, जिसमें मनोहर सिंह राजपूत को प्रांतीय योग प्रशिक्षित शिक्षक संघ का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर मनोहर सिंह राजपूत ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि जो दायित्व मिला है उस पर हम खरें उतरें । उन्होंने कहा कि योग को प्राथमिक स्तर तक की कक्षाओं तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। हमने इसके लिए योग आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात कर चर्चा की है । उन्होंने 3 महीने में हमारी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है। राजपूत ने कहा कि हमारी मांग है कि योग को पाठ्यक्रम में लागू किया जाए और अंक सूची में अन्य विषयों की तरह अंक जोड़े जाएं।



