एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत शासकीय कन्या शाला शेरपुरा में हुआ भव्य पौधारोपण
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था पंडित प्रभु दयाल उपाध्याय एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी विदिशा द्वारा स्वैच्छिकता पर्व के पावन अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या शाला शेरपुरा में एक भव्य एवं प्रेरणादायी पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशेष वक्ता के रूप में लायंस इंटरनेशनल मल्टीपल व डिस्ट्रिक्ट सह-मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी जी उपस्थित रहे। लायन अरुण कुमार सोनी जी ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का गहन महत्व समझाते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सुश्री रेणूका उपाध्याय ने स्वैच्छिकता पर्व की बधाई देते हुए उपस्थित सभी लोगों को प्रकृति संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय कन्या शाला की प्रभारी श्रीमती सीमा सक्सेना ने की। उन्होंने अपने संबोधन में मुख्य अतिथि, प्रायोजक संस्था एवं उपस्थित सभी गणमान्य जनों का आभार व्यक्त किया।


