खेल
भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की शानदार शुरुआत, तितली माजी ने जीता रजत पदक

भारत ने एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप के पहले दिन शानदार शुरुआत की, जब तितली माजी ने महिलाओं के 45 किग्रा वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। तितली ने स्नैच में 65 किग्रा वजन उठाया और इसके बाद क्लीन एवं जर्क में 80 किग्रा का भार उठाया। उन्होंने कुल 145 किग्रा वजन के साथ रजत पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में भारत की पारिश्मिता गोगोई 141 किग्रा के कुल वजन के साथ चौथे स्थान पर रहीं। उन्होंने स्नैच वर्ग में 65 किग्रा वजन उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया, लेकिन क्लीन एवं जर्क में 76 किग्रा ही उठा सकीं, जिससे वह पदक से चूक गईं।




