खबरमध्य प्रदेश

श्री दिगंबर जैन विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

भोपाल। देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में श्री दिगंबर जैन विद्यालय चौक एवं जैन पब्लिक स्कूल लालघाटी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, विद्यालय समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विद्यालय समिति के अध्यक्ष आलोक पंचरत्न ने विद्यालय के सभी छात्रों को बताया कि हम सब के लिए गौरव का विषय है कि देश को विकासशील बनाने के फैसले लिए जाने वाली सबसे बड़ी संसद मैं श्री दिगंबर जैन विद्यालय के पूर्व छात्र ओर वर्तमान सांसद आलोक शर्मा जी अग्रिम भूमिका मे रहकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है

श्री दिगंबर जैन विद्यालय चौक में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि भोपाल शहर के लोकप्रिय सांसद आलोक शर्मा ने अपने उद्बोधन में उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों, विद्यालय समिति एवं समस्त शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
आलोक शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि वे इस विद्यालय के ऋणी हैं, क्योंकि उन्होंने इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने विद्यालय से जुड़ी अपनी स्मृतियों को भी साझा किया।

इस अवसर पर आलोक शर्मा ने अपनी ओर से विद्यालय को 10 कंप्यूटर उपलब्ध कराने की घोषणा की जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं कंप्यूटर शिक्षा का बेहतर अवसर मिल सके।

समाज प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया इस अवसर पर मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान किया
समारोह में श्रीमती विनीता सोनी (पार्षद), श्रीमती पूजा शर्मा (पार्षद), विकास सोनी, अवनी शर्मा, अरविंद जैन जैन पाल विजय मोदी, संजय मुग़ाइल शैलेश प्रधान, दिलीप जैन मिंगु, राजीव मोटी अमित टडैया, सोनू जैन भाभा, विपिन जैन एम.पी.टी., अखिलेश जैन मेडिकल, अन्कलेश जैन, अंकुर कोछल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

विद्यालय समिति की ओर से *आलोक पंचरत्न, मनीष सोगानी, अरविंद
टडैया, नीतेश मामा,रितेश गोल्ड,अनुराग पवैया,आयुष मोदी,सुनील पब्लिसर, डॉ. अनुराग जैन, एडवोकेट मनोज जैन, सुधीर नरपत्या, वैभव जैन (CA),* सहित समिति के सभी सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी

समारोह के समापन पर विद्यालय की प्राचार्य अलका नदिया जी द्वारा पधारे हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया

पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button