खबरमध्य प्रदेश
शासकीय अर्द्ध शासकीय निगम मंडलों एवं निजी उपक्रमों में सेवानिवृत्त के बाद पुनर्नियुक्ति समाप्त कर बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए
भारतीय मानवाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकनाथ चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा सचिव संतोष मिश्रा राजू अवस्थी ने शासकीय अर्द्ध शासकीय निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं बोर्ड परिषद एवं निजी उपक्रमों में सेवानिवृत्त के बाद पुनर्नियुक्ति का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि सेवा निवृत्त के बाद पुनर्नियुक्ति की वजह से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है अत: मध्य प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है कि शासकीय अर्द्ध शासकीय निगम मंडलों बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं एवं निजी उपक्रमों में सेवानिवृत्त के पश्चात पुनर्नियुक्ति प्रथा समाप्त कर बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए
