खबरमध्य प्रदेश

लायंस क्लब विदिशा मेन ने दिव्यांग छात्रावास में बांटी स्टेशनरी व टिफिन ,बाटल, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर सोमवार को

​विदिशा। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय लायंस क्लब विदिशा मेन द्वारा आईटीआई कॉलेज के पास, काला पाठा बस्ती स्थित दिव्यांग छात्रावास में एक प्रेरक सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि क्लब के सदस्यों ने छात्रावास के 40 बच्चों से संवाद स्थापित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्टेशनरी, टिफिन, वाटर बोतल, कॉपी एवं किताबें एवं ट्रॉफी भेंट कीं।
​कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा बच्चों की अन्य आवश्यक जरूरतों का विवरण भी संकलित किया गया, ताकि जल्द से जल्द उन्हें बाकी सामग्री भी उपलब्ध कराई जा सके। छात्रावास के कुछ बच्चों में चर्म रोग के लक्षण पाए जाने पर क्लब ने त्वरित संवेदनशीलता दिखाई। लायन डॉक्टर राहुल भट्ट ने कहा इसके समाधान हेतु आगामी सोमवार को बच्चों के लिए विशेष आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्हें आवश्यक औषधियाँ प्रदान की जाएंगी।
​बच्चों को मोटिवेट करते हुए लायंस क्लब विदिशा मेन के अध्यक्ष लायन वी.पी. सिंह, मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट सह-मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी तथा पूर्व जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. रवि साहू ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​इस सेवा कार्य में पूर्व अध्यक्ष शाश्वत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष यशवंत प्रताप सिंह राठौड़, क्लब ट्रेजरार लायन प्रीतम सिंह राय, लायन डॉ. राहुल भट्ट एवं लायन इंजीनियर अमित सनस ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। दिव्यांग छात्रावास के संजय श्रीवास्तव सहित पूरे स्टाफ ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया और लायंस क्लब की इस अनूठी एवं मानवीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button