मध्य प्रदेश

लोक शिक्षण संचालनालय की घटना पर राज्य शिक्षक संघ की प्रतिक्रिया जगदीश यादव

प्रदेश अध्यक्ष, राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश
आयुक्त लोक शिक्षण से अभद्रता के खिलाफ लोक शिक्षण संचालनालय सहित प्रदेश के सभी स्कूल, बीईओ , डीईओ जेडी कार्यालय को बंद रखने की अपील करता हूं।आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को लोक शिक्षण संचालनालय के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन कर रहे समूह द्वारा आयुक्त लोक शिक्षण श्री अभिषेक सिंह के कक्ष में घुसकर अभद्रता, अशिष्टता एवं हिंसा का प्रयास किया जाना निंदनीय है। ऐसी घटनाओं से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भय और असुरक्षा का वातावरण निर्मित होता है तथा शासकीय कार्य प्रभावित होता है।
राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश यादव का कहना है कि कोई भी व्यक्ति , समूह अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन किसी अधिकारी या कर्मचारी के साथ अभद्रता, धमकी अथवा हिंसा का प्रयास किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता।
हम लोक शिक्षण संचालनालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ खड़े हैं तथा शासन से मांग करते हैं कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
साथ ही प्रदेश के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं युवाओं से अपील है कि वे किसी भी उकसावे में न आएं और संयम, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करते हुए अपने हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button