लायंस क्लब विदिशा का 60वां अधिष्ठापन और अवॉर्ड सेरेमनी संपन्न
इंटरनेशनल एंडोर्सी,गेट एरिया लीडर,एम सी सी और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर टीम का किया गया सम्मान

द्वितीय सत्र लायंस ऑफ विदिशा-सागर- टीकमगढ़ द्वारा 13 अगस्त 2026 (गुरुवार) को विदिशा स्थित अभिनंदन गार्डन में भव्य सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन अत्यंत उत्साह एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
सह मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि अधिष्ठापन समारोह विराट में संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, संगठन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गणमान्य अतिथियों व सदस्यों का अभिनंदन पत्र एवं शॉल-श्रीफल भेंटकर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, ध्वज वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। ध्वज वंदना लायन मीनल राणा द्वारा प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात् अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा ने विधीवत सभा प्रारंभ करने कि घोषणा कि, अधिष्ठापन समारोह विराट के संयोजक क्लब एडमिनिस्ट्रेटर एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस ने अपने स्वागत उद्बोधन में मंच पर उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथियों का शानदार परिचय कराते हुए,,सदन में उपस्थित सभी लायन साथियों का शब्द सुमन से परिचय के साथ स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया।
अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा ने स्वागत भाषण के साथ वर्षभर की उपलब्धियों के लिए क्लब सदस्यों का आत्मीय संबोधन के साथ शानदार पुरस्कारों का वितरण किया।
शपथ ग्रहण समारोह में शपथ विधि अधिकारी MJF लायन संजय सक्सेना ने लायंस क्लब विदिशा मेन एवं क्लब अभ्युदय सहित नवीन पदाधिकारियों को निष्ठा एवं सेवा भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई।
नव नियुक्त अध्यक्षक को पुष्प वर्षा, तालियों कि गड़गड़ाहट और शानदार संगीत ध्वनि के बीच सपत्नीआमंत्रित कर शपथग्रहण आयोजित किया।
पदभार कार्यक्रम में शपथ ग्रहण के उपरांत नवीन अध्यक्ष लायन बी.पी. सिंह एवं लायन जी.एस. चौहान को मंचासीन कराकर पदस्थापित किया गया, जिन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प दोहराया।
सर्वप्रथम जोन चेयरपर्सन: लायन डॉ. भरत वाधवानी,रीजन चेयरपर्सन: लायन डॉ. आरती शर्मा, मुख्य वक्ता: मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन MJF लायन प्रवीण वशिष्ठ, मुख्य अतिथि: डिस्ट्रिक्ट गवर्नर MJF लायन महेश मालवीय, विशिष्ट अतिथि: इंटरनेशनल एंडोर्सी PMJF लायन कुलभूषण मित्तल, गेट एरिया लीडर PMJF लायन मनीष शाहजी, तथा VDG-1 PMJF लायन पंकज मारू सहित अतिथियों ने अपने आशीर्वचन में लायंस क्लब के विदिशा के तीन पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुशोभित 60 बर्ष के सेवा कार्यों के साथ वर्तमान क्लब संचालकों के साथ सेवा कार्यों कि सराहना की। इन्टरनेशनल एंडोर्सी,गेट एरिया लीडर,एम सी सी,व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पदाआसीन, वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम, वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय, के साथ डिस्ट्रिक्ट में संभवत: लायंस कि 6 महान विभूतियों के आतिथ्य और आशीर्वाद के बीच लायंस क्लब विदिशा का ऐतिहासिक अधिष्ठापन कार्यक्रम आयोजित हुआ है।
अधिष्ठापन समारोह का समापन नवीन अध्यक्ष लायन बी.पी. सिंह की घोषणा के साथ हुआ। कार्यक्रम की सफल एवं सुंदर एमओसी MJF लायन डॉ. रवि साहू एवं लायन रितु देवलिया द्वारा की गई।
द्वितीय सत्र “सम्मान समारोह” “शंखनाद” का सभी उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वन के साथ भव्य शुभारंभ हुआ।
आयोजन समिति के अध्यक्ष एमजेएफ लायन सी.एल. गोयल एवं कॉर्डिनेटर MJF लायन इंजी. अजय साहू , संयोजक एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस ने
अतिथियों का शॉल, श्रीफल, उपटन,व अभिनंदन पत्र से सम्मान किया,
मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर MJF लायन महेश मालवीय का MJF लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन एवं उनके साथ आयोजन समिति के अध्यक्ष एमजेएफ सी एल गोयल ने तथा शॉल, श्रीफल, उपटन एवं माला द्वारा भव्य स्वागत के साथ अभिनंदन पत्र भेंट किया गया ।
विशिष्ट अतिथि PMJF लायन कुलभूषण मित्तल ID(E): जीएमटी एमजेएफ लायन योगेन्द्र राणा द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन एवं कोऑर्डिनेटर लायंस ऑफ़ विदिशा इंजीनियर एमजेएफ लायन अजय साहू द्वारा अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।
PMJF लायन मनीष शाह (GAT Area Leader): एमजेएफ लायन जी.एस. चौहान अध्यक्ष अभ्युदय क्लब द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन तथा पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन मुदित बंसल एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन रवि उपाध्याय द्वारा अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।
PMJF लायन प्रवीण वशिष्ठ मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन का लायंस आफ विदिशा कोऑर्डिनेटर MJF इंजी. अजय साहू द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन एवं रीजन चेयरपर्सन लायन डॉ. आरती शर्मा द्वारा अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।
PMJF लायन डॉ. पंकज मारू का लायन अरुण कुमार सोनी सह मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट मल्टीमीडिया प्रभारी द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन एवं जॉन चेयरपर्सन रोहित अग्रवाल के साथ अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।
MJF लायन संजय सक्सेनाका पूर्व जॉन चेयरपर्सन MJF लायन डॉ. रवि साहू द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन एवं जॉन चेयरपर्सन लायन डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।
सभी अतिथियों ने अपने आशीर्वचन में संस्था द्वारा किए जा रहे मानव सेवा के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
ईन्दौर से पधारे ईन्टरनेशनल एंडोर्सी,पी एम जे एफ लायन कुलभूषण मित्तल ने ,,आयोजन समिति के लायंस आफ विदिशा कोआर्डिनेटर लायन ईजी अजय साहू, अध्यक्ष एम जे एफ लायन सी एल गोयल, संयोजक एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, उपाध्यक्ष एमजेएफ लायन योगेन्द्र सिंह राणा, महासचिव एम जे एफ लायन जी एस चौहान को,, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को सम्मान समारोह,, शंखनाद,कि,यादों को मन में संजोए रखने के लिए एम जे एफ लायन योगेन्द्र सिंह राणा एवं अध्यक्ष लायन वी पी सिंह ने, विश्व धरोहर मे शामिल सांची स्तूप कि प्रतिकृति स्मृति चिन्ह के रुप में किये।
अंत में MJF लायन योगेन्द्र सिंह राणा ने पधारे हुए सभी अतिथियों, लायन सदस्यों, मीडिया बंधुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात् MJF लायन इंजी. अजय साहू द्वारा कार्यक्रम समापन एवं प्रीतिभोज (भोजन) की घोषणा की गई। स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।





