खबर
मोहाली में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल में मिट्टी धंसने से हुआ हादसा, दो मजूदरों की मौत; एक घायल

मोहाली के एयरपोर्ट रोड स्थित एयरोसिटी इलाके में बन रहे एक अस्पताल के निर्माण स्थल पर गुरुवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की बेसमेंट में अचानक मिट्टी धंसने से मौके पर काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। ताजा जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि एक मजदूर घायल बताया जा रहा है
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय निर्माणाधीन बिल्डिंग की बेसमेंट में खुदाई और निर्माण संबंधी कार्य चल रहा था। अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का कार्य तेज कर दिया।
घायल मजदूर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है। मृतक मजदूरों की पहचान की जा रही है। मोहाली एयरोसिटी में यह अस्पताल निर्माणाधीन है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बसेमेंट में काम कर रहे थे मजदूर
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा लिबासा अस्पताल में काम करने वाले एक ऑर्थोपेडिक सर्जन के निर्माण स्थल पर हुआ है। वहां बेसमेंट की खुदाई के दौरान हादसा हुआ। जानकारी के मुताबकि तीनों मजदूर सड़क से करीब 15 फीट नीचे बेसमेंट में काम कर रहे थे। खुदाई के दौरान बेसमेंट की मिट्टी अचानक उनके ऊपर गिर गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल रेस्कयू टीम मौके पर नहीं पहुंची है। दोनों युवक उत्तर प्रदेश के बांदा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।