खबर

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र

भोपाल 21 अगस्त 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा-सीधी रेलवे लाइन के तीसरे पुल से आधा किलोमीटर आगे अंडरपास बनाने के लिए रेलवे के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। पत्र में उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि रीवा-सीधी-सिंगरौली रेलवे लाइन का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। रीवा से सीधी की ओर तीसरे पुल से लगभग आधा किलोमीटर आगे लगातार वर्षा के कारण जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है। इसके फलस्वरूप आसपास के कई खेत एवं बस्तियों में जल भराव हो गया है। जल भराव का असर निर्माणाधीन रेलवे लाइन पर भी हुआ है। इस समस्या को दूर करने के लिए तीसरे पुल से लगभग आधा किलोमीटर आगे रेलवे द्वारा अंडरपास बनाकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, जिससे भविष्य में अधिक वर्षा की स्थिति में रेलवे लाइन और आसपास के घरों को जल भराव से किसी तरह की हानि न हो। अंडरपास बनाकर जल निकासी की व्यवस्था से आसपास की बस्तियों के साथ-साथ रेलवे लाइन की भी सुरक्षा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button