खबरमध्य प्रदेश

मत्स्य महासंघ का मछली पालन में वैश्विक छलांग कुवैत की अंतरराष्ट्रीय कंपनी के साथ मछली पालन के लिए 7430 करोड़ का ऐतिहासिक एग्रीमेंट स्वागत योग्य – अरुण वर्मा

सेवानिवृत्त अर्द्धशासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव अरुण वर्मा एवं सचिव राजू अवस्थी ने मत्स्य महासंघ के वैश्विक छलांग और कुवैत की अंतरराष्ट्रीय कंपनी के साथ मछली पालन हेतु 7430 करोड़ के एग्रीमेंट का स्वागत करते हुए बताया कि इस एग्रीमेंट से मत्स्य महासंघ को फायदा होगा साथ ही आर्थिक स्थिति और भी मजबूत हो जायेगी प्रदेश के हजारों मछुआरों को लाभ मिलेगा तथा रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे मत्स्य महासंघ का यह एक अति महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है इसके लिए अधिकारी कर्मचारी स्टाफ की आवश्यकता होगी तो बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा

अत : फेडरेशन के महासचिव अरुण वर्मा एवं सचिव राजू अवस्थी ने मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय एवं मछली पालन मंत्री महोदय तथा प्रबंध संचालक महोदय के निर्णय का स्वागत करते हुए अनुरोध किया है इस महत्वपूर्ण कार्य के सफलता पूर्वक संचालन के लिए मत्स्य विभाग से उप/ सहायक संचालक स्तर के पांच अधिकारियों को मत्स्य महासंघ में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर पदस्थ किया जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button