केवल नारे लगाने से संसार चक्र से पार नहीं हो पाओगे*नमोस्तु नमोस्तु के गूंज रहे स्वर*आचार्य श्री

* भोपाल राजधानी में चातुर्मास की साधना कर रहे आचार्य समय सागर महाराज सा संघ के सानिध्य में अध्यात् धार्मिक अनुष्ठान के साथ विधोदय तीर्थ में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना लगा हुआ हे, भगवान आदिनाथ की वंदना के बाद आचार्य संघ की वर्षायोग साधना की क्रियाएं शुरू हो जाती है, प्रतिदिन रत्नकरंडक श्रवाकाचार और समय सार ग्रंथ की वाचना के साथ आचार्य श्री के मुख से जीवन जीने में अध्यात्म के साथ सामाजिक समरसता परस्पर सहयोग की भावना जीव दया और अहिंसा को धारण करने का संदेश दिया जा रहा है, आचार्य श्री ने कहा नारे लगाने से संसार चक्र पार नहीं होगा, सिद्धांत ओर आगम के उपदेश को जीवन में उतारेंगे तो संसार चक्र पार होगा, आकांक्षाएं अनंत हे, उन्हें लिमिट कर सीमा में बांधिए, श्रद्धान समीचीन होना चाहिए सम्यक दृष्टि जीव पाप का नहीं सत्य का धर्म का समर्थन करता हे, विपरीत दुष्प्रचार से सम्यक दृष्टि साधक कभी भय भीत नहीं होगा संपत्ति कितनी भी अर्जन कर लो पर उसके सदुपयोग के लिए भी पुण्य चाहिए वित्त का दुरुपयोग करने वाला बुद्धि का भी दुरुपयोग करता हैआचार्य श्री ने कहा कषाय की मंदता से ही पुण्य का संचय होता है तीव्र कषाय वाला कभी भी पुण्य का संचय नहीं कर सकता* आचार्य श्री विद्या सागर महाराज की अष्ट द्रव्य के माध्यम से आराधना का सौभाग्य मंगलवारा मंदिर समिति को मिला, अध्यक्ष आदित्य मन्या समेत अनेक लोग मौजूद थे*भोपाल बहन खुशबू दीदी अन्य बहनों ने लिया आचार्य श्री से आशीर्वाद* ब्रह्मचारिणी खुशबू दीदी सोनल दीदी बामौर पूजा दीदी ने आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित कर वैराग्य के पथ पर आगे बढ़ने श्री फल भेट किया आचार्य श्री को भक्ति पूर्वक आहार कराने का सौभाग्य भी बहनों को मिला चातुर्मास समिति घोषित आचार्य संघ के वर्षा योग हेतु चातुर्मास समिति का गठन हुआ, जिसमें संरक्षक प्रमोद हिमांशु मनोज प्रधान अध्यक्ष पंकज जैन सुपारी मुख्य संयोजक मनोज बांगा संयोजक देवेंद्र रुचि कार्याध्यक्ष राकेश ओ एस डी सुनील जैन 501 हुकुमचंद राजेश जैन कोयला मनोज एम के भारत स्वागतअध्यक्ष अखिलेन्द्र जैन महामंत्री पदम जैन घर घर सयुंक्त महामंत्री रोहित जैन सुगंधीलाल कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी अनुपम कार्यालय प्रभारी ऋषभ जैन प्रगति, सहायक प्रभारी आजाद मोदी प्रदीप जैसी नगर मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार के लिए सुनील जैनाविन अंशुल जैन को प्रवक्ता बनाया हे, सोशल मीडिया के लिए मनोज मन्नु भविष्य राहुल अहिंसा अर्चित राजेश लड्डू दीपेश को बनाया

