खबर

ब्राह्मण समाज 28 अगस्त को मनाएगा श्रावणी पर्व

भोपाल। ब्राह्मण एकता अस्मिता संयुक्त संस्कार मंच के तत्वावधान में 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को रक्षाबंधन एवं श्रावणी पर्व के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 8 बजे कतरापुरा मंदिर में आयोजित होगा।
मंच के अध्यक्ष पंडित राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि श्रावणी पर्व के अवसर पर ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन सामूहिक रूप से विधि-विधान के साथ दशविधि स्नान करेंगे तथा इसके पश्चात सामूहिक रूप से यज्ञोपवीत (जनेऊ) परिवर्तन संस्कार संपन्न किया जाएगा।
उन्होंने ब्राह्मण समाज के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाजजनों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय प्रातः 8 बजे खटला पुरा मंदिर पहुंचकर इस धार्मिक एवं संस्कारमय आयोजन में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि श्रावणी पर्व हमारी सनातन परंपरा, संस्कार और सामाजिक एकता का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे समाजजनों को मिलकर श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मनाना चाहिए।
पंडित राकेश चतुर्वेदी ने सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button