खबर

ग्रेटर नोएडा में कत्ल: छह साल की मासूम का अपहरण कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद आरोपी की मौत

ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के एक गांव नाबालिग का अपहरण कर हत्या करने करने का मामला सामने आया है। आरोपी छह साल की मासूम बच्ची को रक्षाबंधन के दिन उसके घर से बहला फुसला कर के गया। उसके बाद हत्या कर लाश को बोरी में भर कर बाहर ठिकाने लगाया। बच्ची को बोरी में भरकर आरोपी के ले जाने का वीडियो भी सामने आया है। परिजन ने मामले में बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप लगाए है। वहीं पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, चिकित्सकों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी कराते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार ने थाना ईकोटेक-3 में तहरीर देकर बताया था कि उनकी करीब छह वर्षीय बच्ची घर से बिना बताए कहीं चली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। बच्ची की गंभीरता से तलाश के लिए पांच अलग-अलग पुलिस टीमों को लगाया गया। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी एवं स्थानीय स्रोतों की मदद से बच्ची की तलाश शुरू की थी।पुलिस टीमों ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही अन्य स्रोतों से भी जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद बच्ची का शव बरामद कर लिया गया

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक चिकित्सकों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी कराते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बच्ची की मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह का कहना कि मामले में सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।शव को सड़क पर रखकर हंगामा
बच्ची की हत्या की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और बच्ची के शव को सड़क के बीच रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस बल मौजूद है और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button