एक ओर सरकार पूंजीपतियों के हजारों करोड़ो रुपए के लोन माफ कर रही है दूसरी ओर देश के पेंशनर्स बेरोजगारों एवं आम जनता का अपमान कर रही है
सेवानिवृत्त अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी
फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महा सचिव अरुण वर्मा ने प्रधान मंत्री महोदय एवं केंद्रीय श्रम मंत्री महोदय द्वारा बार बार आश्वासन देने बाद भी पेंशन वृद्धि का आदेश जारी नहीं करने तथा पूंजीपतियों का लोन माफ करके साथ ही महंगाई एवं बेरोगारी पर कंट्रोल न करके देश की आम जनता किसान मजदूर बेरोजगारों पेंशनरों का अप मान करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि भा जा पा सरकार कर्मचारी किसान मजदूर विरोधी पूंजी पतियों की सरकार है जिसने हजारों करोड़ रुपए कुछ चंद पूंजीपतियों का लोन माफ कर दिया जबकि गरीब मजदूर किसान आम जनता पेंशनर्स इस भीषण महंगाई में दर दर भटक रहें हैं यहां तक कि सरकारी एजेंसियों रेल्वे एयर पोर्ट बैंकों का निजीकरण किया जा रहा है जिसकी वजह से कर्मचारी किसानो मजदूरों बेरोजगारों गरीब आम जनता में भारी असंतोष व्याप्त है देश की आम जनता का कहना है कि यह सरकार किसान मजदूर गरीब आम जनता की सरकार नहीं है यह सरकार पूंजी पतियों की सरकार है जो को देश को एक दिन ले डूबेगी जिसका परिणाम हम सबको भुगतना पड़ेगा सेवानिवृत्त फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं अरुण वर्मा ने कहा कि सरकार को कुछ चंद पूंजीपतियों ने नहीं चुना है बल्कि देश के गरीब किसान मजदूर कर्मचारी जवान आम जनता ने चुना है इस लिए सरकार किसान मजदूर कर्मचारी गरीब जनता बेरोजगारों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करे साथ ही पेंशनर्स की पेंशन में वृद्धि एवं महंगाई बेरोजगारी में कंट्रोल करे अन्यथा देश की आम जनता आगामी चुनाव में कभी माफ नहीं करेगी
अत: सेवानिवृत्त प्रदेश के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ने मान्यनीय प्रधानमंत्री महोदय से विनम्र अनुरोध किया है कि सरकार किसान मजदूर बेरोजगारों पेंशनर्स महिला गरीब एवं असहाय आम जनता के हित में कार्य करे साथ ही महंगाई बेरोजगारी निजीकरण पूंजीपतियों के लोन माफी पर अंकुश लगाया जाए



