उप मुख्यमंत्री ने महिला की मौत की मजिस्ट्रेटियल जांच के दिए निर्देश
कलेक्टर ने एसडीएम सिरमौर को मामले की 30 दिनों में जांच कर रिपोर्ट देने के दिए आदेश


रीवा 4 सितंबर/ संजय गांधी अस्पताल में 26 अगस्त को भर्ती महिला श्रीमती कल्पना मिश्रा की उपचार के दौरान दुखद मौत हो गई थी। महिला के पिता श्री राम शिरोमणि मिश्रा घटना की जांच और दोषी डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर सिरमौर चौराहे पर आमरण अनशन कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने अनशन स्थल पर जाकर श्री राम शिरोमणि मिश्रा से भेंट की। उन्होंने कहा कि कलेक्टर घटना की मजिस्टीरियल जांच कराएं। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जायेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए दो डॉक्टरों और नर्सों के विरुद्ध पहले ही निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है। बेटी कल्पना की मौत बहुत दुखद है। दुख की इस घड़ी में हम सब आपके साथ हैं। उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। एसडीएम सिरमौर श्रीमती दृष्टि जायसवाल को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा 30 दिन में जांच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए गए हैं।श्रीकृष्ण धरती के प्रथम राजकुमार, सर्वगुण सम्पन्न एवं 16 कला सम्पूर्ण स्वरूप के प्रतीक : श्री राजेंद्र शुक्ल


