खेल

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच होगा ट्राई सीरीज का फाइनल

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेली जा रही वनडे ट्राई-सीरीज में अफगानिस्तान का विजयी अभियान जारी है। अफगानिस्तान ने अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम अफगानिस्तान की घातक गेंदबाजी के आगे घुटने टेकते हुए महज 160 रनों पर सिमट गई। जवाब में अफगानिस्तान ने कप्तान रहमत शाह की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर 3 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।बांग्लादेश की हार का सबसे बड़ा कारण उसका बेहद खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन रहा। स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने फिर अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाते हुए 31 रन देकर 4 अहम विकेट चटकाए। उनका बेहतरीन साथ देते हुए अजमतुल्लाह ओमरजई और यामिन अहमदजई ने 2-2 विकेट हासिल किए। बांग्लादेश के लिए विकेटकीपर परवेज हुसैन इमॉन ने एक छोर संभालकर संघर्ष करते हुए सबसे ज्यादा 70 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी बैटर का साथ नहीं मिला। सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार और कप्तान तौहिद हृदय बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि सैफ हसन ने 41 रन बनाने के लिए 82 गेंदें लीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button