अध्यात्ममध्य प्रदेश

ब्रह्माकुमारी पीस पैलेस में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

भोपाल। ब्रह्माकुमारी पीस पैलेस रातीबड़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन उत्सव हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के जीवन, उनके बाल स्वरूप, नटखटपन, रास लीलाओं तथा उनके द्वारा दिए गए प्रेम, शांति और सद्भावना के संदेशों को सुंदर रूप से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम की आयोजक बी.के. दुर्वश सिंघल दीदी ने पूरे आयोजन को अत्यंत सुंदर एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। सह-आयोजक एस्ट्रो पूजा नितेश दुबे ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। वहीं रजनी बहन एवं सरिता बहन ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया।
उत्सव में भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री एवं विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चे कान्हा एवं राधा के मनमोहक स्वरूप में सजकर पहुंचे। बच्चों ने सुंदर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और वातावरण को कृष्णमय बना दिया।
कार्यक्रम में डॉ. हिमांशु त्रिपाठी, प्रत्यक्ष दुबे, अद्वैत दुबे, एस्ट्रो नीलेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में लता मुंशी  उपस्थित रहीं। इसके साथ ही पूनम बहन सहित अनेक ब्रह्माकुमारी बहनों एवं भाई-बहनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, प्रेम, आनंद और आध्यात्मिकता का सुंदर संगम देखने को मिला। श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और उनकी लीलाओं की प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। अंत में सभी ने मिलकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ पूर्ण किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button