खबर

बच्चों के सामने उजड़ा संसार: डांसर क्लास जाने पर भड़का पति- मासूमों की आंखों के सामने पत्नी को दी दर्दनाक मौ’त

महाराष्ट्र के नागपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। अपनी हाउसिंग सोसाइटी में डांस क्लास जाने और घर पर खाना न बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि एक पति ने नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी की जान ले ली। शराब के नशे में धुत आरोपी ने अपने दो मासूम बच्चों के सामने ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान 38 वर्षीय यामिनी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम 41 वर्षीय कृष्णा लाल यादव है। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं। घटना वाले दिन कृष्णा लाल काम से घर वापस लौटा और उसने यामिनी से अपने और बच्चों के लिए खाना बनाने को कहा। हालांकि, यामिनी अपनी ही सोसाइटी में आयोजित डांस क्लास में जाने की तैयारी कर रही थी और उसने उस वक्त खाना बनाने से मना कर दिया। खाना बनाने से इनकार करने पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना खूंखार हो गया कि नशे में धुत कृष्णा लाल आपा खो बैठा। उसने अपने दो छोटे बच्चों के सामने ही यामिनी की गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले के बाद यामिनी को पेट और गर्दन में असहनीय दर्द होने लगा। उसने अपने पति से Painkiller दवा लाने को कहा। कृष्णा लाल पास के मेडिकल स्टोर गया, लेकिन दुकान बंद होने के कारण वह खाली हाथ लौट आया। यामिनी की हालत बिगड़ती गई और गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण उसका पेट सूजने लगा। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों का पता चला, जिसमें गर्दन की हड्डी टूटना और आंतों को गंभीर नुकसान पहुंचना शामिल था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के नतीजों के बाद, पुलिस ने कृष्णा लाल से पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ़्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button