अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा सरयू नदी में डुबकी लगाते ही दिखाएगी चमत्कार- पंडित रामसजीवन दुबे

मां चामुंडा दरबार के संस्थापक दुबे बोले, आंख खोलने वाले होंगे उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के चुनाव परिणाम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उज्जैन से सरयू नदी तक यात्रा कर रहे हैं। उनकी इस यात्रा को धार्मिक के साथ राजनीतिक महत्व के रूप में भी देखा जा रहा है। भोपाल स्थित मां चामुंडा दरबार के संस्थापक पंडित राम सजीवन दुबे ने दिग्विजय सिंह जी की यात्रा पर अपने विचार रखते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह जी की यह यात्रा परिवर्तन लाने वाली हो सकती है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जैसे ही सरयू नदी में डुबकी लगाएंगे उसी समय से चमत्कार शुरू हो जाएगा। पंडित राम सजीवन दुबे ने सरयू नदी के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि सरयू नदी के किनारे अयोध्या में भगवान श्री राम का जन्म हुआ था, यही उनकी जन्मभूमि है और अंत में भगवान श्री राम ने परमधाम के लिए प्रस्थान करने सरयू नदी में ही जल समाधि ली थी, इसलिए दिग्विजय सिंह की यह यात्रा धार्मिक, आध्यात्मिक और राजनीतिक तीन रूपों में बहुत महत्व रखती है। पंडित राम सजीवन दुबे ने आज देश भर में चल रहे पाखंड पर जमकर निशाना साधा कहा कि अयोध्या और वाराणसी में मंदिरों में चोरियां हुईं ,उज्जैन में संकट मोचन हनुमान जी की प्रतिमा पर बुलडोजर चलाया गया यह पूरी हिंदू समाज की आस्था पर चोट है। पंडित दुबे ने कहा कि जब व्यक्ति अच्छाई छोड़कर बुराई की ओर जाता है तो इसका दुष्परिणाम अवश्य मिलता है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की राशि सिंह है भाजपा की राशि भी सिंह है इन पर ढैया चल रही है भविष्य में उत्तर प्रदेश सहित केंद्र और मध्य प्रदेश में भी चुनाव के नतीजे आंख खोलने वाले होंगे।
पंडित राम सजीवन दुबे ने कहा कि आज गांव का किसान नाराज है, कर्मचारी अधिकारी नाराज हैं, युवाओं में नाराजगी है ,व्यापारी नाराज है इन सब की नाराजगी का परिणाम आगामी चुनाव में देखने के देखने को मिलेंगे और रिजल्ट चौंकाने वाले होंगे। पंडित राम सजीवन दुबे ने आगामी सिंहस्थ को लेकर कहा कि जो मुख्यमंत्री सिंहस्थ कराएगा वह निश्चित रूप से पद से जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button