खबरमध्य प्रदेश
मां कालका बिजासन मंदिर में शरद पूर्णिमा को होगा साड़ी वितरण
मां कालका बिजासन समिति हर वर्ष करती है साड़ियों का वितरण- शिव यादव

भोपाल मां कालका मंदिर चुना भट्टी कोलार पर शरद पूर्णिमा के अवसर पर साड़ियों का वितरण शरद पूर्णिमा को शाम 8 बजे से किया जाएगा। मां कालका बिजासन सेवा समिति के संस्थापक शिव यादव ने बताया कि जो साड़ियां साल भर भक्तों द्वारा माता रानी को चढ़ाई जाती है उनका वितरण इस बार 25 अक्टूबर शरद पूर्णिमा को किया जाएगा। शिव यादव ने कहा कि पहले हम नवमी को साड़ियों का वितरण करते थे लेकिन अब शरद पूर्णिमा पर साड़ियां वितरित की जाएंगी। हमारी श्रद्धालुओं से अपील है कि शरद पूर्णिमा पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां कालका का दर्शन कर प्रसादी ग्रहण करें।



