श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में किया दधिखाने का आयोजन
चंदन का छिड़काव कर दी भगवान कृष्ण के प्राकट्य की शुभकामनाएं

भोपाल। गहोई वैश्य समाज पंचायत के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार रात श्री कृष्ण के प्राकट्य के बाद शनिवार को जन्मोत्सव (दधिखाने) का आयोजन किया गया। समाज के फतेहगढ़ स्तिथ मंदिर कंठली में आयोजित कार्यक्रम में स्वजातीय बंधुओं ने जय कन्हैया लाल की के जयघोषों के बीच श्रद्धा के साथ नृत्य करते हुए चन्दन का छिड़काव करते हुए कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाओं के आदान प्रदान किया। वहीं महिला मंडल की सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति देकर मंत्र मुग्ध कर दिया। इस धार्मिक अनुष्ठान में समाज के राष्ट्रीय मंत्री अमर चन्द्र कठल, स्थानीय समाज के अध्यक्ष तनुज कुदरिया, मंत्री अखिल रेजा, पूर्व अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता, जीवनदास सिजिरिया, प्रकाश कुचिया, दिनेश नोगरिया, रमेश चन्द्र लोहिया, समाजसेवी ओमप्रकाश बिजपुरिया, महेश चपरा, नरेश नोगरिया, अरुण गेडा, प्रवीण खांगट, सत्यनारायण निखरा, भारत नोगरिया, दिनेश सेठ, राकेश निगोती, गोपाल सिजरिया, राजेश बिजपुरिया, शुभम कुदरिया, तरुण कुचिया, मोनू कुचिया, संजीव हुंका, सुनील चपरा, अरविंद खरया, रविन्द्र खेरा, महिला मंडल की उषा गेडा, रुचि बड़ेरिया, संध्या बिचपुरिया, नंदनी नोगरिया, मुस्कान कुदरिया, वंदना कुदरिया, शिल्पी कुदरिया, रूपल कुदरिया आदि उपस्थित हुए।




