मानस भवन में मनाया गया विधायक भगवानदास सबनानी का जन्मदिन
जनता का स्नेह और विश्वास उर्जा प्रदान करती हैं -क्षेत्र का विकास एक मात्र लक्ष्य -मैं सभी के स्नेह और सम्मान से अभिभूत हूं भगवानदास सबनानी

हजारों-हजारों की संख्या में शहर के लोगों ने दी शुभकामनाएं
मंत्री संसद महापौर विधायक पार्षदों ने दी बधाई
6 सितंबर भोपाल – दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवानदास सबनानी के जन्मदिन पर मानस भवन में भव्य समारोह आयोजित किया गया… बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा नेता कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अपने लाड़ले विधायक के जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाया।
समारोह में ऐसा नजारा देखने को मिला, जहां हर तरफ अपने लाड़ले नेता के लिए लोगों का उत्साह और आत्मीयता दिखाई दी… किसी ने शुभकामनाएं दीं… तो किसी ने फूलों से स्वागत कर अपने लाड़ले विधायक के प्रति स्नेह जताया।
जन्मदिन के अवसर पर विधायक सबनानी ने सुबह शहर के प्राचीन नेवरी मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना की। संत हिरदाराम नगर में संत जी की कुटिया पर जाकर संत जी का आर्शीवाद प्राप्त किया। क्षेत्र में अनेकों जगह आयोजित कार्यक्रमों में जाकर सेवा कार्य किया, एक पेड़ मां के नाम पर नमो वन में पौधारोपण किया।
मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, इतनी बड़ी संख्या में लोगों का स्नेह प्यार और विश्वास देखकर मैं अभिभूत हूं। मैं सभी स्नेहीजनों को हजारों धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मेरी जन्मदिन को एक उत्सव की तरह मनाया। आपका यही विश्वास मुझे ऊर्जा प्रदान करता है।
जन्मदिन पर मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहर की अनेकों गणमान्य हस्तियों ने सबनानी को बधाई देने पहुंची।
मंत्री कृष्णा गौर सांसद आलोक शर्मा सांसद रजनीश अग्रवाल विधायक रामेश्वर शर्मा महापौर मालती राय शैलेंद्र शर्मा सत्येंद्र भूषण सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यती कैलाश मिश्रा गोविंद गोयल जिला बार के अध्यक्ष देवेंद्र रावत महापौर परिषद के सदस्यों के साथ पार्षदों एवं एल्डर मैन सहित कर्मचारी संगठन सामाजिक संगठन धार्मिक संगठन रहवासीय समितियों ने अपनी शुभकामनाएं दी।






