मध्य प्रदेश भाजपा सरकार की हठधर्मिता के विरोध में एवं भोपाल शहर के रहवासियों-व्यापारियों के हित में मास्टर प्लान लाने की मांग को लेकर कोटरा सुल्तानाबाद में पैदल मार्च
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं भोपाल मास्टर प्लान को जानबूझकर लटकाने के विरोध में आज कोटरा सुल्तानाबाद, भोपाल में कांग्रेस द्वारा पैदल मार्च निकालकर शहर हित में आवाज उठाई गई।
यह पैदल मार्च भोपाल शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रदीप मोनू सक्सेना जी के नेतृत्व में निकाला गया। इस मार्च में सैकड़ों रहवासी एवं व्यापारी भाई शामिल हुए, जिनका कहना है कि मास्टर प्लान न आने से उनके मकान-दुकान अवैध घोषित होने के कगार पर हैं और वे भय के माहौल में जी रहे हैं।
श्री सक्सेना जी ने कहा – “भाजपा सरकार भोपाल की जनता के साथ धोखा कर रही है। विगत 22 साल से मास्टर प्लान लटका कर रखा है। न मकान का नक्शा पास हो रहा है, न व्यापारी अपनी दुकान का विस्तार कर पा रहे हैं। सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है। हम मांग करते हैं कि जल्द से जल्द जनता और व्यापारी हितैषी मास्टर प्लान लाया जाए।”
इस पैदल मार्च में विशेष रूप से पूर्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा जी एवं कोटरा वार्ड 27 की पार्षद श्रीमती वीनू सक्सेना जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द मास्टर प्लान नहीं लाया गया तो कांग्रेस सड़क पर बड़ा आंदोलन करेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, व्यापारी बंधु एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।



