ओपन स्कूल द्वारा ई पी एफ ओ के धारा 152 के उल्लंघन नियमित कर्मचारियों के वेतन से राशि का कटौत्रा कर कर्मचारी भविष्य निधि में जमा कराया जाए
सेवानिवृत्त अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ने ओपन स्कूल के नियमित कर्मचारियों के वेतन से वास्तविक मूल वेतन एवं महंगाई भत्ता का कटौत्रा कर कर्मचारी भाविष्य निधि संगठन में जमा नहीं करने कड़ा विरोध करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के नियमित कर्मचारियों के वेतन से वास्तविक मूल वेतन एवं महंगाई भत्ता का कटौत्रा कर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में जमा नहीं के धारा -152 का उल्लंघन किया जा रहा है साथ ही कर्मचारियों को जबरिया एस बी आई/इलाहाबाद बैंक में खाता खुलवाने के लिए दबाव डाला जा रहा है जब की नियमित कर्मचारी के वेतन से वास्तविक मूल वेतन एवं महंगाई भत्ता का कटौत्रा कर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में जमा कराया जाना चाहिए इस संबंध में म. प्र . राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के नियमित कर्मचारियों ने ई पी एफ ओ को पत्र लिख कर कार्यवाई करने का निवेदन किया है इसके बाद भी ओपन स्कूल प्रबंधन तानाशाही रवैया अपना कर कर्मचारियों पर बैंक में खाता खोलने के लिए बाध्य किया जा रहा है जो धारा -152 का उल्लंघन है तथा तानाशाही का प्रत्यक्ष उदाहरण है
अत: सेवानिवृत्त फेडरेशन के महासचिव अरुण वर्मा एवं प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई ने क्षेत्रीय आयुक्त कर्मचारी भविष्य निधि संगठन भोपाल एवं मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रबंधन से अनुरोध किया है कि कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखकर उनके वेतन से वास्तविक मूल वेतन एवं महंगाई भत्ता का कटौत्रा कर कर्मचारी के भविष्य निधि खाता में जमा कराया जाए अन्यथा ओपन स्कूल मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी

