मध्य प्रदेश

विधायक भगवानदास सबनानी के जन्मदिवस पर मप्र स्वर्णकार समाज कल्याण समिति ने किया भव्य स्वागत व सम्मान

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्रीमान भगवानदास सबनानी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति, भोपाल के प्रतिनिधियों ने उन्हें आत्मीय बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की।

प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि विधायक जी के विशेष आमंत्रण पर समिति के प्रांतीय व स्थानीय पदाधिकारियों एवं स्वर्णकार समाज के गणमान्य बंधुओं ने 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे उनके निवास पर पहुँचकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर समिति की ओर से विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर भावभीना स्वागत-सम्मान किया गया तथा उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल जनसेवा जीवन की कामना की गई।
​कार्यक्रम के दौरान विधायक जी ने समाज के सभी प्रतिनिधियों का सहर्ष आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक एकजुटता और कल्याणकारी कार्यों पर चर्चा की।
​इस अवसर पर मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष ओ. पी. सोनी, महासचिव अखिलेश सोनी सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं स्वर्णकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button