अध्यात्ममध्य प्रदेश

श्वेतांबर जैन समाज के आत्मशुद्धि के पर्युषण पर्व आज से शुरू*कषायों को दूर कर आत्म शुद्धि करे —साधवी रत्न्त्रया श्री जी भोपाल

जैन श्वेतांबर समाज का आठ दिवसीय पर्युषण पर्व आज से प्रारंभ हो रहे हे इन आठ दिनों में श्रद्धालु पूजा-पाठ, सामायिक, प्रतिक्रमण, स्वाध्याय, प्रवचन एवं तप-त्याग के माध्यम से आत्मशुद्धि का प्रयास करते हैं, प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया समाज के लोग भौतिक सुख सुविधाओं को त्याग कर संयमय जीवन के साथ आत्म कल्याण की ओर बढ़ते हे, शहर के प्रमुख सिटी मंदिर में साध्वी रत्न्त्रया श्री जी महाराज साब आदि ठाणाओर तुलसी नगर में साध्वी शीतल धर्मा श्री जी आदि सा संघ के सानिध्य में प्रतिदिन भगवान जिनेंद्र का विशेष श्रृंगार,धार्मिक अनुष्ठान कल्प सूत्र का वाचन भक्ति आदि आयोजन होंगे,, पाठशाला परिवार द्वारा जैन दर्शन जैन सिद्धांत को प्रतिपादित करती हुई नृत्य नाटिकाओं का मंचन होगा, सिटी मंदिर अध्यक्ष राजेश तातेड ने बताया

पर्युषण पर्व हमें अहिंसा, संयम, त्याग और क्षमा का संदेश देता है। इन दिनों श्रद्धालु अपनी क्षमता के अनुसार उपवास, एकासना, बियासना एवं आयंबिल करते हैं तथा रात्रि भोजन, कंद-मूल आदि से परहेज रखते हैं।

आठवें दिन संवत्सरी प्रतिक्रमण के माध्यम से वर्षभर में मन, वचन और कर्म से हुई भूलों के लिए क्षमा मांगी जाती है और सभी से कहा जाता है

“मिच्छामि दुक्कडम्” — जाने-अनजाने में हुई मेरी सभी गलतियों के लिए क्षमा करें।
साध्वी रत्न्त्रया श्री जी ने पूर्व संध्या पर कहा
पर्युषण पर्व क्रोध मान माया लोभ कषाय को त्याग कर आत्मसिद्धि की ओर अग्रसर करता हे
आत्मा को शुद्ध करें, कषायों को दूर करें और जीवन में क्षमा, करुणा एवं संयम अपनाएं यही पर्व का संदेश हे, पर्व की सार्थकता जीव दया शिक्षा चिकित्सा पर्यावरण रक्षा के कार्य करने में हे
प्रथम तीनदिवस अष्टानिका का व्याख्यान होते हैं कल्पसूत्र जी वाचन जनम वाचक, समापन संवत्सरी महापर्व के साथ होगा,,, सिटी मंदिर में
पूज्य रत्नात्रय श्री जी मा सा की निश्रा में पूज्या स्मित प्रज्ञा श्री जी मा सा* की सुदीर्घ तपस्या आज निरंतर 23 वे उपवास के साथ चल रही हे श्री आदिनाथ मंदिर समिति तुलसी नगर से जुड़े पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कोठारी बताते हैं तुलसी नगर मंदिर में वर्षों से परंपरा चली आ रही है मूलनायक भवन आदिनाथ का प्रतिदिन अलग-अलग स्वर्ण रजत और अलग-अलग औषधीय से श्रृंगार होता है,, यहाँ साध्वी शीतल धर्मा श्री जी पांच साध्वीजी के सानिध्य में अनुष्ठान होंगे, , भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा और भगवान जिनेंद्र की भविष्य शोभायात्रा भी निकलेगी,, वीरेंद्र कोठारी ने बताया पर्व के दिनों में महावीर गिरी ईयर पोर्ट रोड पिपलानी जिनालय कोएफिजा जैन मंदिर, श्री शंखेश्वर जिनालय इन्द्वहिहार श्री सीमंधर नाथ जिनालय पंचवटी दादा वाड़ी शाहजहानाबाद, में भी अनुष्ठान होंगे,,,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button