खबरमध्य प्रदेश

लीजेंड म्यूजिक ग्रुप द्वारा महान गायक मुकेश की 50वीं पुण्यतिथि पर सुरमई शाम का आयोजन

लायन अरुण कुमार सोनी को मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति का प्रादेशिक कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर स्वागत किया गया

विदिशा (एमपी): कुसुम देवी गार्डन में ‘लीजेंड म्यूजिक ग्रुप’ द्वारा महान गायक मुकेश की 50वीं पुण्यतिथि पर सुरमई शाम “हम छोड़ चले हैं महफ़िल को” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लायन अरुण कुमार सोनी को मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति का प्रादेशिक कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर शाल, श्रीफल एवं पुष्प माला के साथ उनको सम्मानित करते हुए उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
​प्रसिद्ध इतिहासकार गोविंद देवलिया की अध्यक्षता और लायन अरुण कुमार सोनी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार संयोजक प्रदीप जैन ‘पारस’ ने किया, जिसमें शंकर शर्मा ‘सरल’ का विशेष सहयोग रहा।

​संगीतमय श्रद्धांजलि: में कलाकारों ने “जीना यहाँ मरना यहाँ”, “कहीं दूर जब दिन ढल जाए” और “आवारा हूँ” जैसे सदाबहार नगमे पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
“​जीना यहां मरना यहां” एवं “हम छोड़ चले हैं महफ़िल को” ने माहौल को भावुक कर दिया।
​देर रात तक चले इस समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों व संगीत प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button