मध्य प्रदेशहेल्थ
बालाघाट जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर डिलीवरी एवं सुदृढ़ीकरण केलिए बालाघाट में नवीन सीएमएचओ की पदस्थापना
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश भोपाल, 2 सितंबर 2026।
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा बालाघाट जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर डिलीवरी एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) की नवीन पदस्थापना की गई है।
विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. मनोज पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला डिंडौरी को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बालाघाट के पद पर पदस्थ किया गया है। डॉ. पाण्डेय द्वारा पदभार ग्रहण किए जाने पर डॉ. परेश उपलप को बालाघाट सीएमएचओ के पदभार से मुक्त होंगे।



