अध्यात्ममध्य प्रदेश

लखनऊ में प्रसिद्ध राजज्योतिषी धर्मगुरु पं. कृपाराम उपाध्याय (भोपाल वाले गुरू जी) को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मान. बृजेश पाठक जी ने किया सम्मानित।

चित्रकूट ज्योति न्यूज | लखनऊ।
ज्योतिष एवं सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रसिद्ध राजज्योतिषी धर्मगुरु पं. कृपाराम उपाध्याय भोपाल वाले गुरू जी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान लखनऊ में 19-20 सितंबर 2026 को डा. रजनी अवस्थी जी के नेतृत्व में आयोजित द्वितीय माँ अष्टभुजी राष्ट्रीय धर्म ज्योतिष सम्मेलन जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से ज्योतिष, धर्म एवं सनातन परंपरा से जुड़े विद्वानों, साधु-संतों और विशेषज्ञों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
इस अवसर पर धर्मगुरु एच एस रावत जी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मान. नवीन कुमार जी, पूर्व एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री जी, स्वामी सहजानंद जी, चित्रकूट अखाड़ा के महंत उमाशंकर शास्त्री जी, कामाख्या साधक तंत्र सम्राट त्यागी बाबा जी, लालकिताब विषेशज्ञ रिभूकांत गोस्वामी जी, एस्ट्रो मानवेन्द्र रावत जी, पंडित राघव भट्ट जी, एस्ट्रो राजेश शर्मा जी, श्री ज्योतिष सम्राट डी के जैन जी, डॉ. दिवाकरण (कोच्चि, केरल), आचार्य पूजा अवस्थी (देहरादून), आचार्य सपना ठाकुर (ऋषिकेश), डॉ. सुष्मिता मिश्रा (जगन्नाथ पुरी), ओमप्रकाश त्रिपाठी, एंकर गार्गी, मीनू शर्मा एवं श्वेता खिलवानी (दिल्ली), पं. प्रकाश गौड़ (इंदौर), पं. हरिओम जोशी (इंदौर) सहित 200 से अधिक गणमान्य विद्वान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button