हिंदी भवन भोपाल में प्रभात साहित्य परिषद द्वारा ‘व्यवहार’ विषय पर भव्य काव्य गोष्ठी आयोजित
40 रचनाकारों ने किया अपनी रचनाओं का पाठ
भोपाल के हिन्दी भवन स्थित नरेश मेहता कक्ष में ‘प्रभात साहित्य परिषद’ द्वारा ‘व्यवहार’ विषय पर एक भव्य और गरिमामय काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार महेश प्रसाद सिंह एवं प्रभावपूर्ण संचालन डॉ. अनीता तिवारी ने किया।
विदिशा से आए कवि लायन अरुण कुमार सोनी ने व्यवहार को मनुष्य का असली आभूषण बताते हुए पढ़ा— “सच्चे गहने सुंदर कपड़े, सब केवल श्रृंगार है,
इंसान की असली मूरत तो, उसके ही व्यवहार हैं।”
साथ हीं दिनेश मोहन श्रीवास्तव, प्रदीप कश्यप, चरणजीत सिंह कुकरेजा, डॉ. प्रतिभा द्विवेदी और कमल सिंह कमल सहित लगभग 40 अन्य रचनाकारों ने संवेदनशील एवं विचारोत्तेजक रचनाएँ प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विदिशा के कवि लायन अरुण कुमार सोनी ने ‘प्रभात साहित्य परिषद’ को ₹5,100 की सहयोग राशि भेंट की और संस्था की आजीवन संरक्षकता ग्रहण की।
विदिशा के दिवंगत राष्ट्रीय कवि स्वर्गीय जगदीश श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संरक्षक अशोक निर्मल के आभार व्यक्त एवं जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

