स्वप्निल क्लब 40 वर्षों से स्थापित कर रहा है गणेश जी की प्रतिमा
क्लब के सदस्य प्रतिदिन पूजा अर्चना के साथ करते हैं प्रसादी का वितरण

राजधानी स्थित चौक बाजार में धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। यहां पर स्वप्निल क्लब द्वारा भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। क्लब के संस्थापक सदस्यों में से एक जैन साहब ने बताया कि हम 40 वर्षों से लगातार यहां पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वप्निल क्लब के द्वारा सबसे पहले 1986 में विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई थी उसके बाद से क्लब के सदस्यों द्वारा लगातार झांकी सजाई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्लब के सदस्यों के साथ ही स्थानीय नागरिक श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करते हैं। स्वप्निल क्लब के सदस्य तनिष्क नेमा ने कहा कि यहां पर 9 दिन लगातार गणेश जी का अलग-अलग प्रकार से श्रृंगार किया जाता है और अलग-अलग प्रसादी का भोग भी लगता है । एक अन्य सदस्य ने कहा कि इस बार झांकी में स्वर्ग का द्वारा खास है यही आकर्षण का केंद्र बना हुआ है । हम सनातन के संरक्षण के साथ बुराई को त्यागने और अच्छाई को ग्रहण करने का संदेश देते हैं। इस बार हमने भगवान गणेश जी की स्थापना सर्राफे के सेठ के नाम से की है।






