
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 में पुरूषों की लांग जम्प स्पर्धा में एशियन खेल 2026 में पुरुषों की लांग जम्प स्पर्धा में 8.07 मीटर की छलांग के साथ रजत पदक जीतने पर श्री मुरली श्रीशंकर को बधाई दी है।
श्री यश वीर सिंह और रोहित यादव को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक श्री यश वीर सिंह और श्री रोहित यादव को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों एथलीट्स को इस शानदार प्रदर्शन के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
एथलीट सुश्री बलहारा ने जीता कांस्य पदक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में महिलाओं की 78 किलोग्राम कुराश स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट सुश्री पिंकी बलहारा को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुश्री बलहारा के दृढ़ संकल्प से मिली सफलता युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री पारुल चौधरी को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सुश्री पारुल चौधरी को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुश्री पारुल चौधरी के प्रदर्शन ने भारत के पदक प्राप्ति अभियान में एक और उपलब्धि जोड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री पारुल को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।




