मध्य प्रदेश में सी एम परिवहन सेवा आम जनता के साथ विश्वासघात – परिवहन सेवा सड़क परिवहन को सौंपी जाए

सेमी गर्वमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक एवं अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने मुख्य मंत्री परिवहन सेवा के तहत पुरानी बसों को रंग रोगन करके परिवहन सेवा का उपलब्ध कराने एवं आम जनता के साथ विश्वासघात करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि पूर्व में 70 इलेक्ट्रानिक बसें उपलब्ध कराई गई थी उसके बाद पुरानी बसों का रंग रोगन करके 351 बसे पूरे मध्य प्रदेश में चलाई जा रही है मान्यनीय गडकरी जी एवं मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय बस चलाने की मंच से बड़ी बड़ी घोषणा कर रहें हैं लेकिन इस का क्रियान्वयन कब तक होगा कोई भरोसा नहीं है मुख्य मंत्री परिवहन सेवा का स्वागत करते हुए एम्प्लाइज फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक अनिल बाजपेई एवं उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि मुख्य मंत्री परिवहन सेवा का संचालन राज्य सड़क परिवहन निगम के माध्यम से किया जाए साथ प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जाए


