बिज़नेस

टाटा संस की लिस्टिंग से बदल जाएगा 150 साल पुराना बिजनेस मॉडल’, नोएल आईपीओ का विरोध कर क्या बोले

टाटा समूह की मुख्य होल्डिंग कंपनी ‘टाटा संस’ की सार्वजनिक लिस्टिंग को लेकर समूह के भीतर मतभेद गहराते जा रहे हैं। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान हुए टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने कहा कि टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग से समूह का 150 साल पुराना दीर्घकालिक निवेश और सामाजिक-विकास मॉडल बुनियादी तौर पर बदल जाएगा। उनके अनुसार, सार्वजनिक लिस्टिंग के बाद होल्डिंग कंपनी को अपने सामाजिक उद्देश्यों और तिमाही वित्तीय रिटर्न मांगने वाले सार्वजनिक निवेशकों की उम्मीदों के बीच संतुलन बनाना होगा, जिससे एक नया विरोधाभास पैदा होगा।

टाटा संस की लिस्टिंग से 150 साल पुराना बिजनेस मॉडल क्यों बदल जाएगा?

नोएल टाटा के अनुसार, टाटा समूह ऐतिहासिक रूप से देश की जरूरतों के आधार पर परियोजनाओं में निवेश करता आया है, जैसा कि जेआरडी टाटा के दर्शन में निहित था। वहीं, टाटा ट्रस्ट्स का मुख्य दायरा स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button