खेल

भारत बनाम वेस्टइंडीज: गुवाहाटी में कोहली लगाएंगे शतकों का चौका! रोहित के पास 12 हजार वनडे रन पूरे करने का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम की नजरें सीरीज पर कब्जा जमाने पर होंगी। इस मुकाबले में सभी की निगाहें अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहेंगी, जिनका गुवाहाटी में वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। विराट कोहली ने गुवाहाटी में अब तक तीन वनडे खेले हैं और तीनों में शतक जड़ा है। वहीं, रोहित शर्मा ने इस मैदान पर खेले दोनों वनडे में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में बुधवार को दोनों दिग्गजों से एक बार फिर बड़ी पारियों की उम्मीद होगीगुवाहाटी में कोहली का शतकों का चौका लगाने पर नजर
विराट कोहली ने इस सीरीज के पहले वनडे में नाबाद 139 रन की शानदार पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने वनडे में 15 हजार रन और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 86वां शतक भी पूरा किया। अब कोहली की नजर गुवाहाटी में अपने शतकों की संख्या चार करने पर होगी। उन्होंने इस मैदान पर तीन वनडे में 358 रन बनाए हैं। उनका औसत 119.33 और स्ट्राइक रेट 120.13 रहा है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 140 रन है।

गुवाहाटी में कोहली का पहला शतक नवंबर 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था। तब उन्होंने 104 गेंदों पर 105 रन बनाए थे। भारत ने यह मुकाबला 40 रन से जीता था और कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इसके बाद 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 107 गेंदों पर नाबाद 140 रन की पारी खेली। इस पारी में 21 चौके और दो छक्के शामिल थे। भारत ने 323 रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया था और कोहली को फिर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।2026 में भी शानदार फॉर्म में हैं कोहली
37 वर्षीय कोहली 2026 में अब तक सात वनडे में 523 रन बना चुके हैं। उनका औसत 87.16 और स्ट्राइक रेट 116 से ज्यादा रहा है। इस दौरान उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। 35 साल की उम्र के बाद भी वनडे में कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 27 पारियों में 1,555 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 70.68 और स्ट्राइक रेट 100.51 रहा है। पहले वनडे में 139 रन की पारी के बाद अब उनकी नजर इस साल के तीसरे शतक और गुवाहाटी में लगातार चौथे वनडे शतक पर होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button