खबरमध्य प्रदेश

गुरु नानक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गांधी जयंती

भोपाल, अक्टूबर। गुरु नानक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, पिपलानी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गांधी जी के जीवन, उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सादगी के सिद्धांतों पर आधारित चित्रकला, कलरिंग, कविताएँ एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों ने “स्वच्छता ही सेवा” का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

विद्यालय की प्राचार्य डॉ नेहा गुप्ता महोदया ने अपने संबोधन में कहा कि “महात्मा गांधी का जीवन हमें सिखाता है कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भी बड़े से बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है।” उन्होंने विद्यार्थियों से गांधी जी के आदर्शों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर अपने व्यवहार एवं दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, अनुशासन, स्वच्छता, सेवा एवं राष्ट्रप्रेम के महत्व से परिचित कराया गया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को गांधी जी के विचारों और उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन “स्वच्छ भारत, श्रेष्ठ भारत” एवं गांधी जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button