मध्य प्रदेश

ई पी एस 95 पेंशनर्स ने न्यूनतम पेंशन 7500 + महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू कराने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को ज्ञापन सौंपा

सेवानिवृत्त अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा के नेतृत्व में दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण के श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नशा मुक्ति अभियान का संकल्प लिया गया साथ ही ई पी एस 95 पेंशनर्स के लिए न्यूनतम पेंशन रुपए 7500+महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू कराने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि ई पी एस 95 पेंशनर्स को न्यूनतम रुपए 1000/- से रुपए 3000/- प्रतिमाह भुगतान किया जा रहा इतनी कम पेंशन से जीवन यापन संभव नहीं हो पा रहा है कई बार मान्यनीय प्रधानमंत्री महोदय एवं केंद्रीय श्रम मंत्री महोदय पेंशन वृद्धि का आश्वासन दे चुके हैं लेकिन आज तक पेंशन में वृद्धि नहीं की गई है जिसकी बजह से पेंशनरों में भारी आक्रोश है तथा पेंशनर्स का जीवन यापन बड़ी मुश्किल से हो रहा है
इसी प्रकार माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 1-9-2014 के बाद के पेंशनर्स को हायर पेंशन का लाभ देने के लिए पोर्टेबल खोला गया था किंतु दूर दराज में रहने को वजह से पेंशनर्स समय पर विकल्प नहीं भर पाए हैं उनके लिए विकल्प भरने के लिए अंतिम बार पोर्टेबल खोला जाए

अत: सेवानिवृत्त अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा एवं महासचिव ओ पी सोनी ने मान्यनीय प्रधानमंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि दीपावली के पूर्व ई पी एस 95 पेंशनर्स के लिए रुपए 7500+महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू करने की घोषणा की जाए साथ ही जो पेंशनर्स विकल्प प्रस्तुत नहीं कर पाएं हैं उनके लिए अंतिम बार पोर्टेबल खोला जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button