बिज़नेस

इंडियन बैंक ने स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत वॉकथॉन, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया

Chennai, October 2, 2026: इंडियन बैंक ने भारत सरकार के प्रमुख अभियान स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2026 के तहत देशभर में वॉकथॉन, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस वर्ष अभियान की थीम “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” है।

चेन्नई में आयोजित वॉकथॉन का नेतृत्व इंडियन बैंक के एमडी एवं सीईओ श्री बिनोद कुमार ने किया। उनके साथ बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री आशुतोष चौधरी, श्री शिव बजरंग सिंह और सुश्री मिनी टी.एम., तथा बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री वासुदेवन बास्करन, प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी एवं ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

वॉकथॉन की शुरुआत दूरदर्शन (डीडी) केंद्र, चेन्नई से हुई और इसका समापन ओमंदुरार सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुआ। इसके पश्चात अस्पताल परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” पहल के तहत पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” पहल के तहत श्रमदान के साथ हुआ, जिसमें बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए स्वच्छता अभियान में योगदान दिया।

चेन्नई में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण सुश्री पद्मावती श्रीकांत, फील्ड जनरल मैनेजर, चेन्नई और उनकी समर्पित टीम ने किया। फील्ड जनरल मैनेजर कार्यालय के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम का सफल समन्वय एवं आयोजन सुनिश्चित हुआ, जिसमें बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। कॉर्पोरेट कार्यालय एवं प्रधान कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस पहल में सहभागिता की, जिससे स्वच्छता एवं सामुदायिक भागीदारी के प्रति बैंक की सामूहिक प्रतिबद्धता और मजबूत हुई।

इस अवसर पर इंडियन बैंक के एमडी एवं सीईओ, श्री बिनोद कुमार ने कहा, “स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है और सार्थक बदलाव की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से होती है। आज का वॉकथॉन, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान ‘स्वच्छता में सहभाग’ की भावना को प्रतिबिंबित करता है और स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ सार्वजनिक स्थलों को बढ़ावा देने तथा नागरिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

ऐसी पहलों के माध्यम से इंडियन बैंक अपने कर्मचारियों एवं हितधारकों को स्वच्छता, पर्यावरणीय स्थिरता और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करता है। बैंक स्वच्छ भारत और विकसित भारत के विजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button