सीनियर सिटीजन के लिए रेल्वे रियायती यात्रा सुविधा बहाल की जाए – अरुण वर्मा

भारतीय मानवाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकनाथ चौधरी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा ने रेल मंत्रालय द्वारा पूर्व में सीनियर सिटीजन को मिल रही रेल्वे रियायती यात्रा सुविधा बहाल नहीं करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि पूर्व सीनियर सिटीजनो को रेल्वे रियायती यात्रा सुविधा दी जा रही थी जिसे कोरोना काल के समय बंद कर दिया गया था और रेल मंत्रालय द्वारा यह कहा गया था कि कोरोना काल के बाद रेल्वे रियायती यात्रा सुविधा पुनः बहाल कर जाएगी किंतु कोरोना काल समाप्त हुए लगभग 5 वर्षों बाद से अधिक समय बीत जाने के बाद भी रेल मंत्रालय द्वारा सीनियर सिटीजनो के लिए रेल्वे रियायती यात्रा सुविधा बहाल नहीं की गई है जिसकी वजह से लाखों सीनियर सिटीजनों को कहीं भी यात्रा करने पर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है साथ ही सीनियर सिटीजनों में भारी असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है सीनियर सिटीजनो का कहना है कि सरकार हमारी मूलभूत सुविधा रेल्वे रियायती यात्रा सुविधा एवं मौलिक अधिकारों को कम करती जा रही है जो न्याय संगत नहीं है सीनियर सिटीजनो का यह भी कहना है कि सरकार सीनियर सिटीजनो को हेल्थ इंश्योरेंस एवं लोन सुविधा से भी वंचित कर रखा है जो सीनियर सिटीजनो के साथ अन्याय है. अत: भारतीय मानवाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकनाथ चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा ने मान्यनीय रेलमंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि देश के सीनियर सिटीजनों के लिए रेल्वे रियायती यात्रा सुविधा बहाल करने की घोषणा की जाए ताकि सीनियर सिटीजन रेल्वे रियायती यात्रा सुविधा का लाभ ले सकें.




