कोकता की महारानी कालका मंदिर से निकाली गई भव्य चुनरी यात्रा
श्रीराम शिव धर्म रक्षक हिंदू संगठन द्वारा पांचवें वर्ष श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

भोपाल। कोकता की महारानी कालका मंदिर से श्रीमद्भागवत कथा को लेकर भव्य चुनरी यात्रा 15 अक्टूबर को निकाली गई। क्षेत्र का भ्रमण करते हुए चुनरी यात्रा वापस मां कालका मंदिर पहुंची। श्रीराम शिव धर्म रक्षक हिंदू संगठन द्वारा पांचवें वर्ष श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके उपलक्ष्य में चुनरी यात्रा निकाली गई। संगठन के अध्यक्ष नेम सिंह ठाकुर और संरक्षक उमेद सिंह ठाकुर ने बताया कि हम लगातार पांचवें वर्ष श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कर रहे हैं। इसका उद्देश्य सनातन संस्कृति को मजबूत करना और युवाओं को अपने धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रवेश महाराज और आशीष महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। आस पास के श्रद्धालु कथा श्रवण कर धर्म लाभ ले सकेंगे। श्रीमद्भागवत कथा के समापन के दिन भंडारा और प्रसादी वितरित की जाएगी।






