छत्तीसगढ़

भाजपा नेता का KISS वाला वीडियो वायरल! जशपुर में डांसर संग मस्ती और नोट उड़ाने के आरोप, पार्टी ने थमाया नोटिस

जशपुर: महिला डांसर की गोद में बैठकर मस्ती करने, नोट लुटाने और उसे कथित रूप से किस करते कथित भाजपा नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पार्टी ने किरकिरी से बचने अपने पदाधिकारी को नोटिस देकर जवाब-तलब किया है। जानकारी छत्तीसगढ़ के जशपुर में भाजपा नेता का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान डांस, मस्ती, नोट उड़ाने और डांसर को KISS करने के दृश्य होने का दावा है। वीडियो में नजर आ रहे शख्स को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और घोघर का उपसरपंच बताया जा रहा है। भाजपा नेता महादेवडांड़ मंडल उपाध्यक्ष जगेश्वर यादव का नाम उछलने के बाद पार्टी ने उन्हें तत्काल नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। दूसरी ओर, यादव ने वीडियो की कथित उनके बताए जा रहे वीडियो पर स्थानीय मीडिया में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पक्ष रखा है कि, यह वीडियो सत्य नहीं है, इसे AI से तैयार किया गया बताया है।

भाजपा ने थमाया नोटिस, तीन में जवाब मांगा

छत्तीसगढ़ के जशपुर में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर भाजपा संगठन ने अपने पदाधिकारी से जवाब मांगा है। महादेवडांड़ मंडल के उपाध्यक्ष जगेश्वर यादव को मंडल अध्यक्ष प्रतीक प्रकाश सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यादव ग्राम घोघर के उपसरपंच भी हैं। संगठन ने उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए तीन दिन का समय दिया है। बता दें कि वायरल वीडियो एक रात्रिकालीन आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के कथित वीडियो बताया जा रहा है। दावा किया गया है कि वीडियो में उक्त भाजपा नेता यादव डांसर को चूमते और मस्ती करते दिख रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button