
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने छह विकेट गंवाकर 226 रन चेज कर लिए। यह टीम इंडिया के टी20 इतिहास का सबसे सफलतम चेज है। इससे पहले भारत ने 2026 में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में 209 रन चेज किए थे। वहीं, 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 209 रन सफलतापूर्वक हासिल किए थे। ओवरऑल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे सफल चेज का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है। उन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 259 रन सफलतापूर्वक चेज किए थे। वहीं, यह न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी टीम का दूसरा सबसे सफल चेज है। इस मामले में नंबर एक पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 2018 में ईडन पार्क में कीवियों के खिलाफ 244 रन सफलतापूर्वक चेज किए थे।




