खबरसंपादकीय

आज से हो रहे बड़े बदलाव: सिलिंडर हुआ महंगा, टोल प्लाजा से लेकर म्यूचुअल फंड तक के बदल जाएंगे ये नियम

नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की जेब और रोजमर्रा के कामकाज से जुड़े कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं। एक नवंबर से कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर महंगा हो गया है, वहीं टोल प्लाजा पर रियायती पास, म्यूचुअल फंड निवेश और जीएसटी से जुड़े नए नियम भी प्रभावी हो गए हैं।  हवाई ईंधन की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में इन बदलावों का आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा, आइए जानते हैं।

आज नवंबर महीने का पहला दिन है और आज से कई जरूरी बदलाव लागू हो गए हैं। महीने के पहले दिन ही एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। वहीं बैंकिंग, टोल से लेकर रोजर्मरा के कई कामों में बदलाव होने वाला है, जो आपको सीधे तौर पर प्रभावित करेगा।

एलपीजी की कीमतें बढ़ीं: 
दिवाली और छठ पूजा से पहले देश के कारोबारियों को महंगाई का एक और झटका लगा है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने एक नवंबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अलग-अलग शहरों में सिलिंडर के दाम 10 से 12 रुपये तक बढ़े हैं।  हालांकि, घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।  कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब बाजारों में त्योहारों की खरीदारी तेज होने वाली है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और कैटरिंग कारोबार में इस्तेमाल होने वाले इन सिलिंडरों के महंगे होने से कारोबारियों की परिचालन लागत बढ़ सकती है।पेंशन : डिजिटल प्रमाणपत्र अभियान
देशभर में रविवार से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान शुरू हो गया है। पेंशनर घर बैठे ही स्मार्टफोन से चेहरा स्कैन कर जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। वहीं, पेंशन न रुके, इसके लिए 80 वर्ष से कम उम्र के पेंशनर 30 नवंबर तक जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं।  म्यूचुअल फंड : अब डायरेक्ट प्लान डिफॉल्ट
एसेट मैनेजमेंट कंपनियों के डिजिटल मंच पर म्यूचुअल फंड का डायरेक्ट प्लान डिफॉल्ट होगा। अगर निवेशक रेगुलर प्लान चुनता है, तो उसे पहले इसके ज्यादा एक्सपेंस रेश्यो के बारे में बताया जाएगा। यानी निवेशक को रेगुलर व डायरेक्ट प्लान के खर्च का | फर्क समझने का मौका मिलेगा।

टोल प्लाजा : 1,500 रुपये का रियायती पास 
रुपये में रियायती पास केंद्र सरकार ने टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले पात्र निजी वाहन मलिकों के लिए रियायती स्थानीय पास की व्यवस्था शुरू की है। अब सालाना 1500 से 3000 रुपये खर्च कर पूरे वर्ष संबंधित टोल प्लाजा से आवागमन किया जा सकेगा।

जीएसटी : व्यापारियों के लिए कई राहत
जीएसटी व्यवस्था में व्यापारियों को राहत देने के लिए कई बदलाव लागू किए गए हैं। इससे कारोबारियों को बिक्री के बाद छूट देने, क्रेडिट नोट जारी करने, आईटीसी रिफंड प्रक्रिया में तेजी लाने और ई-कॉमर्स कारोबार के लिए दूसरे राज्यों में पंजीकरण में सहूलियत मिलेगी।

कॉलर मोबाइल पर दिखेगा असली नाम
एक नवंबर से कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन नियम लागू हो गया है। अब अनजान नंबर से कॉल आने पर स्क्रीन पर सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि कॉलर का असली नाम भी दिखाई देगा। इसके लिए मोबाइल फोन में सेटिंग बदलने या कोई एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।एटीएफ की कीमत में इजाफा 

एटीएफ (विमानों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन) की कीमत 137.12 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 138.50 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। जेट ईंधन की कीमतों में लगातार चौथे महीने बढ़ोतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और ईंधन की कीमतों में तेजी के चलते यह फैसला लिया गया है। इससे पहले 1 अक्टूबर को एटीएफ की कीमत में 16 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, 1 सितंबर को 6.28 रुपये और 1 अगस्त को 5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। एयरलाइंस के कुल परिचालन खर्च में जेट ईंधन की हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी तक होती है। ऐसे में इसकी कीमत बढ़ने से विमानन कंपनियों का खर्च और बढ़ जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button