हनीट्रैप प्रकरण में नाम आने के बाद एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे 1993 से इस पद पर थे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप बनाने वाली दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया (Nvidia) इस समय अपने सबसे बड़े नेतृत्व संकट से जूझ रही है। कंपनी के कोफाउंडर और 1993 से सीईओ रहे जेनसन हुआंग के खिलाफ कथित व्यक्तिगत संबंधों और जासूसी से जुड़े आरोपों के बाद बोर्ड की ओर से उन्हें हटाए जाने की चर्चाओं के बीच पद छोड़ा है। उन्हें करीब 33 साल बाद अपना पद छोड़ना पड़ा है। उनके उत्तराधिकारी कौंन होंगे? इस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।
यह खबर दो कथित विवाहेतर संबंधों के खुलासे के बाद आई है। इनमें से एक संबंध एक ऐसी कारोबारी महिला से जुड़ा है, जिसका अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को चीनी खुफिया एजेंसी से संबंध होने का शक है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, एनवीडिया का बोर्ड हुआंग के भविष्य पर चर्चा के बाद उनके इस्तीफे का फैसला लिया गया।
एनवीडिया प्रमुख का इस्तीफा कितना अहम?
63 वर्षीय हुआंग पर उनके व्यक्तिगत संबंधों और कंपनी के लिए उनके संभावित प्रभावों को लेकर जांच बढ़ गई है। हुआंग ने 1993 में एनवीडिया की सह-स्थापना की थी। उन्होंने कंपनी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप्स के प्रमुख आपूर्तिकर्ता में बदल दिया है। वह वैश्विक एआई उद्योग के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक माने जाते हैं।कंपनी के बोर्ड बैठक के बाद बताया गया है कि जेन्सन हुआंग ने टेक दिग्गज एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है, कंपनी के बोर्ड ने कहा। दूसरी ओर, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के बाद कि हुआंग का अपनी ही कंपनी के एक एग्जीक्यूटिव के साथ दूसरा अफेयर था, कंपनी के शेयर और गिर गए।
रविवार को हुआंग ने एक महिला के साथ अफेयर की बात मानी थी। वह महिला कथित तौर पर दूसरी कंपनी की थी और कथित तौर पर एक चीनी जासूस भी थी। वहीं बीजिंग ने US को चेतावनी दी है कि वह जासूसी के आरोपों का इस्तेमाल एक बार फिर चीन को टेक सेल्स पर रोक लगाने के बहाने के तौर पर न करे। हुआंग ने जिस अफेयर की बात मानी है, उसकी जांच एनवीडिया और एफबीआई पहले से ही कर रही है। टेक के टेलर स्विफ्ट के नाम से मशहूर जेन्सन हुआंग ग्लोबल एआई बूम का चेहरा हैं।
जेन्सन हुआंग पर क्या आरोप हैं और शेयरों पर क्या असर पड़ा?
एनवीडिया के भीतर यह संकट तब गहराया जब हुआंग के व्यक्तिगत संबंधों को लेकर गंभीर खुलासे हुए:
- दो रिश्तों की खबरें: रिपोर्टों के मुताबिक, हुआंग का एनवीडिया की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ संबंध सामने आया, वहीं इससे पहले एलिस हुआंग नाम की महिला के साथ उनके संबंधों की खबर आई थी, जिसके बारे में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को चीनी राज्य सुरक्षा मंत्रालय से संबंध होने का संदेह है।
- जांच और हुआंग का बयान: हुआंग ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में अपनी पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकारते हुए माफी मांगी। बोर्ड ने कानूनी फर्म वैचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज (Wachtell, Lipton, Rosen & Katz) के सहयोग से स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है।
यह जांच एक मीडिया रिपोर्ट के बाद शुरू हुई थी। इस रिपोर्ट में हुआंग के एक चीनी कारोबारी महिला से करीबी संबंधों का जिक्र था। आरोप है कि उस महिला ने बीजिंग को गोपनीय जानकारी दी थी। हुआंग ने 8 नवंबर को एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी के प्रति बेवफा होने के लिए माफी मांगी। उन्होंने अपने संबंधों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। हुआंग ने कहा, “मेरे कार्यों से उन्हें और हमारे बच्चों को चोट पहुंची है। मैंने जो किया, उसके लिए कोई बहाना नहीं है। मुझे गहरा खेद है।” चीन ने एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निशाना बनाने वाले जासूसी अभियान के आरोपों को खारिज किया। उसने संदिग्ध चीनी खुफिया साजिश की रिपोर्टों को बीजिंग के खिलाफ एक बदनामी अभियान करार दिया।
क्या है एनवीडिया की बाजार में स्थिति?
एनवीडिया बाजार पूंजीकरण के हिसाब से अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी बन गई है। इसकी वृद्धि एआई चिप बाजार में इसके प्रभुत्व के कारण हुई है। अनुमान है कि अत्यधिक मांग वाले एआई चिप्स में एनवीडिया की बाजार हिस्सेदारी कम से कम 80 फीसदी है। एआई मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सेमीकंडक्टरों की मांग लगातार बढ़ रही है। यह प्रभुत्व एनवीडिया को तकनीकी क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी बनाता है