राजनीतिक

सोनिया गांधी के बारे में भाजपा-आरएसएस ने झूठ फैलाए, अब वह सच बता रही हैं : प्रियंका गांधी वाद्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने उनकी मां एवं पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में हमेशा झूठ फैलाए और अब जब वह अपने संस्मरण के जरिये अपनी बात रख रही हैं, तो उसे झूठा बताया जा रहा है। उन्होंने सोनिया गांधी के हाल ही में प्रकाशित संस्मरण पर भाजपा की प्रतिक्रिया को लेकर यह टिप्पणी की।

केरलम के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने कहा, ‘भारत में मेरी मां के जीवन के अधिकांश समय में भाजपा, आरएसएस और कई अन्य लोगों ने उनके बारे में मनगढ़ंत बातें कही हैं। उन्होंने झूठ फैलाए, कहानियां गढ़ीं और पूरी तरह से ऐसी बातें बना दीं, जिनका कोई आधार नहीं था। वह अब तक चुप रही हैं। अब वह अपनी कहानी बता रही हैं। उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।” उनका कहना था, ‘वे इतने लंबे समय से मेरी मां के बारे में झूठ बोलते रहे। अब वह सच बता रही हैं। जाहिर है कि वे उनकी बातों को झूठा ही कहेंगे। वे और क्या कह सकते हैं? खैर, मुझे खुशी है कि वे उनकी किताब पढ़ रहे हैं।’

भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण में 1975 में आपातकाल लागू किए जाने को उचित ठहराने की कोशिश की है और 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में अपने दिवंगत पति एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को क्लीन चिट दी है। भाजपा ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ का नाम ‘व्हाइटवॉशिंग’ (दाग धोने की कोशिश) होना चाहिए था। प्रियंका ने कहा कि उनकी मां जो कुछ स्पष्ट करना चाहती थीं या जिस विषय पर अपना दृष्टिकोण रखना चाहती थीं, उन्होंने उसे अपनी किताब में दर्ज किया है। उन्होंने कहा, ‘हर व्यक्ति का अपना निजी दृष्टिकोण और अपनी कहानी होती है, है कि नहीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button