खबर

काल बनी पहाड़ी सड़क; नेपाल में यात्रियों से भरी गाड़ी गहरी खाई में गिरी, तीन महिलाओं समेत 10 की मौत

नेपाल के बागमती प्रांत में बृहस्पतिवार को एक यात्री वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई। यह दुर्घटना मकवानपुर जिले में सुबह करीब पांच बजकर 45 मिनट पर हुई। ‘माय रिपब्लिका’ अखबार के अनुसार, दुर्घटना के समय वाहन में करीब 15 लोग सवार होकर काठमांडू से सरलाही जा रहे थे।

 

इसी दौरान वाहन करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। खबर के अनुसार, मृतकों में तीन महिलाएं, दो लड़कियां और पांच पुरुष शामिल हैं। उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। ‘द काठमांडू पोस्ट’ अखबार के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए हेटौडा अस्पताल ले जाया गया। अखबार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद सात सदस्यीय बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button