खबर

छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक… तीन की तलाश जारी

 छठ महापर्व के दौरान पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर घाट पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। गंगा नदी में स्नान करने और अर्घ्य देने पहुंचे चार युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। घटना के बाद घाट पर अफरातफरी मच गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोरों और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। इस दौरान एक युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, तीन अन्य युवक अब भी लापता हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। लापता युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ (SDRF) की विशेष टीम और पेशेवर गोताखोरों को गंगा नदी में उतारा गया है।

प्रशासन की निगरानी में नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। लापता तीनों युवकों का पता लगाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button