खबरमध्य प्रदेश

आउट सोर्स कर्मचारियों को सेवा की गारंटी दी जाए तथा सेवानिवृत्त के पश्चात पुनर्नियुक्ति प्रथा समाप्त की जाए

अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं आउट सोर्स कर्मचारी महासंघ के संरक्षक अनिल बाजपेई एवं प्रांताध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया ने सरकार के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने के निर्णय का स्वागत किया है किंतु आउट सोर्स कर्मचारीयों की सेवा समाप्ति के निर्णय का कड़ा विरोध करते हुए मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय एवं मुख्य सचिव महोदय तथा प्रमुख सचिव योजना आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग मंत्रालय भोपाल से अनुरोध किया है कि
रिक्त पदों पर कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों को सेवा से पृथक न करते हुए सेवा की गारंटी दी जाए साथ रिक्त पदों के विरुद्ध सेवानिवृत्त के पश्चात पुनर्नियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों की तत्काल सेवा समाप्त कर पुनर्नियुक्ति प्रथा समाप्त कर सीधी भर्ती की जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button