खबरमध्य प्रदेश

लोकायुक्त या शासकीय अर्द्ध शासकीय संस्थाओं द्वारा पकड़े गए भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक सुनवाई की जा जाए

अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने लोकायुक्त एवं शासकीय अर्द्ध शासकीय संस्था द्वारा शासकीय विभागों एवं निगम मंडलों में आये दिन किए जा रहे भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही का स्वागत करते हुए बताया कि लोकायुक्त या शासकीय अर्द्ध शासकीय संस्थाओं द्वारा भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई तो की जाती है किंतु लंबे समय तक सुनवाई होने तथा निर्णय नहीं होने से प्रकरण कमजोर हो जाता है अंत में निर्दोष साबित कर महत्वपूर्ण मलाईदार पदों की जिम्मेदारी दे दी जाती है जिससे भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा मिलता है

अत: अर्द्धशासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने माननीय मुख्य मंत्री महोदय एवं लोकायुक्त महोदय एवं संस्था प्रमुख से अनुरोध किया है कि भ्रष्टाचारियों की सुनवाई फास्ट ट्रैक सुनवाई कर शीघ्रातिशीघ्र दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि भ्रष्ट्राचार पर अंकुश लगाया जा सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button